किसी को खुश देखकर अगर आप खुश होते हो तो यकीनन आप एक अच्छे इंसान हो,
गिरते हुए को सहारा देने की क्षमता रखते हो तो यकीनन आप एक अच्छे इंसान हो!
है अगर हिम्मत आप मे मुश्किलो का डटकर सामना करने की तो यकीनन आप एक अच्छे इंसान हो,
मन तथा वाणी पर नियंत्रण है आपका तो यकीनन आप एक अच्छे इंसान हो!
अगर किसी का दुखता दिल देखकर आप भी दुखी होते हो तो यकीनन भगवान ने आपको इंसान बनाकर कोई गलती नही की,
इसलिए भगवान की इस बेहतरीन रचना को बेकार मत जाने दो और जीवन मे नेक काम करते चलो और परलोक गमन की राह  आसान करो!


                                          श्वेता अरोडा