सुना है हमने सघंर्ष ही जीवन है,
रीत है इस जहाँ की,
खो कर कुछ पाना है,
आज हार है तो कल यही विजय दिलाता है,
सुना है हमने हार ही सीख है,
सबकी नजर है तुझ पर,
शिखर है मंजिल तेरी,
जान जाए तेरा सफर,
कल की फिक्र में, तु आज को ना भुला कर,
संघर्ष है जरूरी क्योंकि ,
यही एक इज्जतदार इंसान बनाता है,
सबको अपना बनाता है,
संघर्ष ही जीवन को सोना बनाता हैl

0 टिप्पणियाँ