मान मेरा हिन्दी है....
सम्मान मेरा हिन्दी है....
हिन्दी ही तो मेरी भाषा है....
बन जाएँ ये राष्ट्र भाषा इतनी ही मेरी अभिलाषा है....
अंग्रेजी में न मुझसे वार्तालाप करना तुम....
मैं हिन्दुस्तान से हूँ....
मुझसे हिन्दी में ही बात करना तुम....

गर्व से मैं हिन्दू कहलाऊंगा....
पहचान मैं अपनी हिन्दुस्तान ही बताऊंगा....
सजा कर लबों पे अपने हिन्दी की वर्णमाला रखता हूँ....
मैं बार बार यही दोहराते रहता हूँ....
अंग्रेजी में न मुझसे वार्तालाप करना तुम....
मैं हिन्दुस्तान से हूँ....
मुझसे हिन्दी में ही बात करना तुम....

एक लेखक की कलम में है हिन्दी....
कई कौरे कागजों में छिपी है हिन्दी....
हिन्दी से ही तो मेरी पहचान है....
हिन्दी ही हिन्दुस्तान की शान है....
अंग्रेजी में न मुझसे वार्तालाप करना तुम....
मैं हिन्दुस्तान से हूँ....
मुझसे हिन्दी में ही बात करना तुम....

आओं हिन्दी का सार तुम्हें समझा दूँ....
मैं हिन्दी का अर्थ तुम्हें बता दूँ....
अभिमान है हिन्दी मेरा....
स्वभिमान है हिन्दी मेरा....
अंग्रेजी में न मुझसे वार्तालाप करना तुम....
मैं हिन्दुस्तान से हूँ....
मुझसे हिन्दी में ही बात करना तुम....

      आरती सुधाकर सिरसाट
       बुरहानपुर मध्यप्रदेश