जिन्दगी तेरा शुक्रिया,जो तूने हमे जीना सिखा दिया,
बेमतलब ही जी रहे थे हम तो,शुक्रिया तेरा जो तूने जीने का मकसद बता दिया!
रोते -रोते बिताई बहुत जिन्दगानी,शुक्रिया तेरा जो तूने हंसना सिखा दिया,
आदत सी हो गई थी दूसरो की खातिर जीने की, शुक्रिया तेरा जो तूने खुद की खातिर जीना सिखा दिया!
बहुत शौक था साथ बैठने का हमे,शुक्रिया तूने अकेले रहना सिखा दिया,
शौक था बहुत बात करने का हमे,शुक्रिया तेरा जो तूने चुप रहना सिखा दिया!
शौक था बहुत फिक्र करने की सबकी,शुक्रिया जो तूने बेफिक्र बना दिया,
रूठो को मनाते रहने की आदत सी हो गई थी,शुक्रिया तेरा जो तूने हमे भी थोडा रूठना सिखा दिया!
परवाह करते-करते बीती उम्र सारी, शुक्रिया तेरा जो तूने अब बेपरवाह बना दिया!
जिन्दगी तेरा शुक्रिया, जो तूने जीना सिखा दिया!

                                    श्वेता अरोडा