🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱
ज़ब ज़ब हम कभी तन्हा होते है
साथ तेरे यादो की बारात सी होते है
कभी खुशी तो कभी गमे ज़िन्दगी की 
ऊन यादो में कुछ प्यार की खुमारी अभी भी होती है

अब अफ़सोस नहीं होता तुझसे बिछड़ने का
क्योकि कभी हम तुमसे जुदा होही नहीं पाये
कितना भी नाराज़गी हो तेरी बातो में अब पर
तेरी यादो में कुछ प्यार की खुमारी अभी भी होती है

बहुत कर लिया शिकवा खुदा से तेरे जुदाई का
अब गम नहीं करना इस दुनिया की रुसवाई का
जो मिला नहीं उसके अफ़सोस क्यूँ करू ज़िन्दगी में
ज़ब तेरे हँसी यादो की बारात हर पल साथ होती है

जिसे चाहे वो मिल ही जाए ऐसा दस्तूर नहीं दुनिया की
चैन देंकर बेचैनी लेना क्या खूब अदा है इस दिल का भी
अब खलती नहीं मुझे तेरा खफा होना हमसे क्योकि
तेरे इन बेरुखी में भी मोहब्बत की रवानी अभी भी है

और कुछ नहीं माँगा खुदा हमने कभी तेरी खुशी के सिवा
दिल ने अब तक किसी को पनाह नहीं दिया तेरे सिवा
भले भूलना चाहो तुम तो कोशिश भी करके देखलो
नहीं भूल पाओगे नैना को ज़ब तेरे फसानो में मेरी कहानी अभी भी है...!!
🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱🌷🌱
नैना... ✍️✍️