मैया मेरी झंडेवाली,तेरी महिमा जग मे निराली,
मां लक्ष्मी,मां सरस्वती, मां काली,तीनो मिलकर एक हुई तो बन गई झंडेवाली!
तेरे दर पर आती रहूं मै,नित-नित शीश झुकाती रहूं मै,
अर्जिया करती कबूल सारी,जोत तेरी जलाती रहूं मै!
तुझको भूल जाऊं, ऐसी कोई दिन रात ना हो,
महफिल ना हो कोई ऐसी जिसमे तेरी बात ना हो!
नवरात्रो के नौ दिनो मे करना मेरे घर मे निवास,
जोत हो तेरी श्रध्दा मेरी,करना मन-मंदिर मे प्रकाश!
रक्षा सबकी करने वाली,मुरादे सारी पूरी करने वाली,
हारे हुए को देती सहारा,भर्ती सबकी झोलियां खाली!
नाम तेरा मां झंडेवाली!
                                     श्वेता अरोडा