आएं आएं नवरात्र के नौ दिन शुभ
मां दुर्गा के नौ कल्याणकारी रूप
पावन सरिस सीतल फ़ुहारों संग
आस्था विश्वास खुशियों के छाएं रंग
बन शांति प्रदायिनी कृपा निधान
हितकारी शुभ कारी देने वरदान
जगत जननी ममता मयी हो मां
भाग्य बना सृष्टि सवारनी हो मां
विभिन्न रूप विभिन्न साज सज्जा
विभिन्न सवारियों पर सवार आईं मां
स्वास्थ्य समृद्धि धन धान्य से परिपूर्ण
अमृत कलश चेहरे पर मुस्कान लाई मां
ढाल बन दुष्टों का संहार करने
कष्टों को हर शांति प्रदान करने
कर तन मन निर्मल कलुष मिटा
तप त्याग सदाचार गुणों को जगा
अश्रु धार बही जाएं नैनन से
किस विधि तेरा दर्शन पाऊं मां
तू बता किन शब्दों में बखान करू
मै बालक किस विधि तुझे मनाऊ मां
नेहा धामा " विजेता " बागपत , उत्तर प्रदेश

0 टिप्पणियाँ