अपने वहीं जो अपनेपन का अहसास रखें
दूर हो के पास दिल में बसा अपना प्यार रखें।

डाल पर रह कर पत्ते जड़ों का अहसान रखें
फूल फल ठंडी हवाओं का पूरा बाज़ार रखें।

कहने से नहीं हो जाता कोई अपना,ध्यान रखे
बोले जो मीठा ,तो थोड़ा नमक का भी इंतजाम रखें।

साफगोई दिल में, दिमाग में ,व्यवहार में रखें
आज वफादार हो या कल बेवफ़ाई का इतिहास रखें।

रुकता नहीं , मरता नहीं , किसी के अपने उसे दूर रखे
घुटता पल पल ,गर सच्चा दिल में थोड़ा सा भी प्यार रखें ।

रास्तों पर चलने वाले मंजिल पर नजर रखे
अपने वहीं इस जहां में" राधे " अपनों की पहचान रखें 

© रेणु सिंह" राधे "✍️