🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
चल पड़े हो जो ज़िन्दगी के राहो में
तुम पाने को अपनी मंज़िल
ज़ब तक मुकाम न पालो ज़िन्दगी का
तब तक रुकने का कोई मतलब नहीं

एक से एक मुसीबत आएगी राह में
जो सहना होगा बढ़ना होगा मुश्किल
ज़ब तक पार न लो हर मुश्किल को
तब तक रुकने का कोई मतलब नहीं

वो मंज़िल ही क्या ज़िन्दगी का हमारी
जो मिल जाए बड़ी आसानी से
जो हासिल कर लेता है मुकाम तुफानो से लड़ कर
उसे ज़िन्दगी का किसी भी गम से कोई मतलब नहीं

दिल बहुत नांदान होता है हर एक इंसान का
जो छोटी सी मुश्किल से घबरा सा जाता है
जब तक मजबूत न हो हौसला दिल से मंज़िल पाने का
तब तक ज़िन्दगी में मेहनत करने का मतलब नहीं

दुनिया के हर खुशी फीकी लगेगी ज़ब हसीले मुकाम होगा
दिल से मुस्कुरायेगी नैना जो हर एक जुबाँ पर नाम होगा
कल क्या होगा किसको पता है ज़िन्दगी के राह में
जो है आज जिले ज़िन्दगी कल के लिए सोचने का कोई मतलब नहीं....!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना.... ✍️✍️