करवा चौथ आया है,
खुशियां हज़ार लाया है,
आज का दिन है नाम तुम्हारे,
माथे पर बिंदिया चमकती है,
हाथों में चूड़ियां खनकती है,
पैरों में पायल झनकती है,
सजी है दुल्हन सी हर सुहागन,
चाँद की पूजा कर करती है दुआ हरदम,
सलामत रहे जोड़ी सदा,
लग जाए मेरी उमर तुझे ओ सजन,
गम रहे हर पल तुझसे जुदा,
पति की मंगल कामना लिए आई है खास रात,
विश्वास की सौगात लिए,
हर पत्नी की है यही आरज़ू,
जनम जनम का साथ मिले,
ऐसा ही जीवन हर बार मिले,
सुख दुख में हम तुम हर पल साथ निभाए,
एक जन्म नहीं सातों जन्म पति पत्नी बन आएं।
प्रिया धामा