🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹
जब से आयी हैं ये बारिश का मौसम
हर तरफ बहार आयी हैं
ओढ़ ली हैं धरा हरी चुनर जैसे
दूर दूर तक फिज़ाओ में ऐसी हरियाली छायी हैं...!!

आसमान से बरसती पानी
तपती धरती के प्यास बुझायी हैं
बढ़ रहे हैं छोटे छोटे पौधे हर तरफ
दूर दूर तक फिज़ाओ में ऐसी हरियाली छायी हैं....!!

सावन क्या आया और भी बहार लाया
जैसे ये चहकती पंछीया  कहती हैं
चहक चहक कर नयी उमंग लिए 
खुले आसमान में अपनी पर फैलायी हैं....!!

जाने कौन सी मन में नशा लिए
ये मदमस्त हवाएं फ़िज़ा में चल रही हैं
एक अलग सी नशा बनके साँसो में समा रही हैं
दूर दूर तक फिज़ाओ में ऐसी हरियाली छायी हैं....!!

किसी के भी चेहरा खिल जाए देख कर
ऐसी खूबसूरत मन भावन ये नज़ारा हैं
देख कर अपनी सारे गम भी भूल जाए कोई भी
दूर दूर तक फिज़ाओ में ऐसी हरियाली छायी हैं....!!

जी करता हैं इस खूबसूरती को देखते रहे हमेशा 
बंद करके आँखे अपनी साँसो में इसे महसूस करते रहे
कुछ पल की अहसास में दिल में इतनी सुकून देजाती हैं 
दूर दूर तक फिज़ाओ में ऐसी हरियाली छायी हैं....!!
🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾🌹
नैना....✍️✍️🌹