समय बड़ा बलवान।
ना यह देखे छोटा बड़ा
ना ही रंक राजान् रे भैया,
समय बड़ा बलवान।
समय का पहिया सरपट भागे
रोक ना पाए नादान रे भैया ,
समय बड़ा बलवान।
बड़े-बड़े देवता भी हारे
घुटने टेके जहान रे भैया,
समय बड़ा बलवान।
समय के संग जो ना चल पाए
खींचे उसके कान रे भैया,
समय बड़ा बलवान।
समय की कदर जो कर जाए
बनता वही महान रे भैया,
समय बड़ा बलवान।
स्वरचित सीमा कौशल
यमुनानगर हरियाणा

0 टिप्पणियाँ