जिंदगी चलने का नाम है रुकने का कोई मतलब नहीं,
चाहे आये हजार मुश्किले राहों में रास्ता चुनो हमेशा सही.।

दुनिया है बड़ी जालिम पीछे खिंचता हर कोई,
जो हाथ पकड़ कर के खींचे उसे छोड़ना कभी नहीं.....।

क्षणभंगुर सा है जीवन एक दिन रुक ही जायेगा,
तेरा -मेरा करते -करते सब धरा रह जायेगा......।

समयचक्र सा बन जाओ कोई साथ दे या नहीं ,
निरंतर चलते रहो रुकने का मतलब नहीं......।।

            (स्वरचित मौलिक-ऋचा कर्ण✍✍✍✍