अगर हमारा नजरिया सही है तो हम उस विपरीत स्थिति में भी एक सकारात्मक सोच के साथ सही चीजों को देख सकेंगे लेकिन यदि हमारा नजरिया ही सही नही होगा तो हमे चारों तरफ गलत और नकारात्मक चीजें ही दिखाई पड़ेगी |

     अत: हमें अपना नजरिया सदैव सकारात्मक और अच्छाई भरा रखना चाहिए | क्योंकि यदि हम अपने अच्छी नजरों से दुनिया को देखेंगे तो हमे दुनिया भी अच्छी दिखाई देगी | लेकिन यदि हम नकारात्मक भाव से दुनिया को देखें तो हमे चारो तरफ सिर्फ बुराई ही बुराई दिखाई देगी |

 इस सम्बन्ध में एक छोटा सा उदाहरण देना चाहूँगा –

     एक अंधा मन्दिर में गया तो वहां कुछ लोग उसे देखकर हँसने लगे और उन्होंने अंधे से कहा – मन्दिर में दर्शन करने आये हो क्या भगवान को देख पाओगे | इस पर अंधे ने मुस्कुरा कर कहा, “ मैं नही देख पाउँगा तो क्या हुआ , मेरा भगवान तो मुझे देख लेगा |” वास्तव मे यही है नजरिया |

     इसलिए हमेशा अपने सोच को सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा हुआ रखें | अपने आपको सदैव धीरजवान और विनम्र बनाकर रखिये | अपनी सोच और अपनी उम्मीदों को हमेशा ऊँचा रखिये |

     अगर आपकी सोच का नजरिया सकारात्मक है तो समाज में हर तरफ आपकी चर्चा होगी | लोग आपके समीप आना चाहेंगे आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे | आपके अन्दर भी एक नया जोश जगेगा जो आपको सफलता को ओर ले जायेगा |

     इसीलिए कहा गया है कि एक सकारात्मक सोच के लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते हैं और एक नकारात्मक सोच वाले लोग दुनिया के डर से अपना फैसला बदल लेते हैं |

     यदि जिंदगी में कभी आपके हाथ असफलता लगी तो घबराइए मत क्योंकि अगर आपका हाथ खाली हुआ है तो हो सकता है आपके हाथ कुछ और भी बेहतर लगने वाला है |

     ऐसे कई लोग मिल जाते हैं जो जीवन में यदि कभी असफल होते हैं तो वे हार मानकर बैठ जाते हैं और आगे बढ़ने का हौसला खो बैठते हैं |

     लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनका नजरिया सकारात्मक और आशावादी होता

💐💐💐💐प्रितम वर्मा💐💐💐