ऐ चांद तू जल्दी आ जाना,आकर स्वामी के दर्शन करा जाना!
निर्जल, निराहार रहकर मांगू कामना,तुझसे मम स्वामी की दीर्घायु की,
रक्षा करना सदा मेरे अखंड सौभाग्य के प्राणवायु की!
करूणा का दीप जला देना,दर्शन अपना देकर के,कृपा अपनी बरसा जाना!
सात जन्मो का मै मांगू साथ,हर जन्म हम यूं ही साथ रहे,
सौभाग्य और सुख-समृद्धि का देकर आशीर्वाद, गणपति साथ हरपल रहने का वरदान दे जाना!
अखंड रहे सुहाग ये मेरा,कष्टो से सदा बचा लेना,
लाल-लाल चूडियो की खन -खन को,माथे की चमकती बिंदिया को अमरता का वरदान दे जाना!
ऐ चांद तू जल्दी आ जाना,व्रत मेरा पूर्ण करा जाना!
शवेता अरोडा

0 टिप्पणियाँ