आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं अनुपम एक दिवाली।
अयोध्या दीपोत्सव पर्व की सुंदर है यह दिवाली।
देश विदेश में सब देखेंगें पूरी दुनिया ये दिवाली।
राम नगरी में रामचरितमानस रामायण दिवाली।
रावण पर विजय पाके लौटे श्रीराम तो दिवाली।
त्रेता युग से मनाती है अयोध्या अनुपम दिवाली।
योगी जी ने शुरू किया 2017 में ऐसी दिवाली।
अति मनमोहक लगता है अयोध्या की दिवाली।
सजा संवार दिए अयोध्या को एवं पर्व दिवाली।
गोरक्षनाथ के पीठाधीश्वर के नेतृत्व में दिवाली।
राम बसेहैं तन मन में खुशियों का पर्व दिवाली।
मुख्यमंत्री योगी जी के सपनों की यह दिवाली।
2017से दीपों की संख्या बढ़ रही हर दिवाली।
2021में 12लाख दीपोंसे सजी भव्य दिवाली।
राम के पैड़ीमें 9लाख दिए जलेंगें इस दिवाली।
पूरे अयोध्या में जलें12लाख दीप इस दिवाली।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डरिकॉर्ड बनाए दिवाली।
10लाख दिए टारगेट दीप जलाएं इस दिवाली।
फैजाबाद अयोध्या वाराणसी मिट्टी से दियाली।
बनाए हैं12लाख दिया जो जलेंगें इस दिवाली।
यूपी के 90हजार गाँव से बनकर आई दियाली।
सुंदर सजा रहे 14हजार छात्र-छात्राएं दियाली।
साकेत महा विद्यालय छात्रों ने सजाई दिवाली।
चित्रकलाविभाग के चित्रों से सजी हुई दिवाली।
भिन्न-भिन्न रूपों में ये दीप सजे हैं इस दिवाली।
श्रीरामचरित की गाथा दीपों से दर्शाए दिवाली।
हेलीकॉप्टर चढ़ आएंगे श्रीरामजी इस दिवाली।
योगीजी स्वागत करेंगें श्रीराम का इस दिवाली।
लेजर शो आयोजित अयोध्या में इस दिवाली।
500ड्रोन कमरों से प्रथम बार शो इस दिवाली।
तोरण द्वार सजे हुएहैं जगह-2अबकी दिवाली।
झाँकीचौकी निकलेगी अयोध्यामें इस दिवाली।
सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नृत्य भरी दिवाली।
कलाकार दिखारहे श्रीराम कृत्य भरी दिवाली।
चित्रकार ये बना सजा रहे हैं चित्रों से दिवाली।
दीपों का ये कितना पावन पर्व हमारी दिवाली।
रामजन्म,रामदरबार की झाँकी है इस दिवाली।
मयूरनृत्य कररहे कान्हा संग राधा इस दिवाली।
पौने 2लाख 3लाख साढ़े4लाख दीप दिवाली।
6लाख व अबकी 9लाख दीये जलेंगें दिवाली।
पूर्ण अयोध्या के सरयू तट पे ऐसे मने दिवाली।
दुनिया के इतिहास में अमर रहेगी यह दिवाली।
3माह से चलरही तैयारी ऐसे सुंदर हो दिवाली।
जन-जन के मनमें बसे राम जी की ये दिवाली।
अध्यात्म आस्था सनातनधर्म का पर्व दिवाली।
दृश्य अलौकिक देख खुशी मन है इस दिवाली।
5वर्ष से लगातार है भव्यरूप में होती दिवाली।
2021की मत पूछें विश्वरिकार्ड की है दिवाली।
यह है बच्चों श्रीराम नगरी वाली सुंदर दिवाली।
कलयुग में रामराज्य के एहसासों की दिवाली।
आपको सपरिवार रूप चौदस/छोटी दिवाली की
------------------------------------------------------------
मेरी बहुत-2 हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
------------------------------------------------------------
रचयिता :
डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

0 टिप्पणियाँ