वो बचपन की यादें,
वो यादों में बचपन,
--–-----------
वो आंगन, वो झूले,
वो झूलो में सिहरन,
वो गुड़िया की शादी,
वो शादी में गुड़िया,
वो बचपन की यादें,
वो यादों में बचपन,
---------------
वो फुग्गों में हवा,
वो हवा में फुग्गे,
वो मम्मी का डाँटना,
वो पापा का मनाना,
वो बचपन की यादें,
वो यादों में बचपन,
----------------
रोते रोते हँसना,
सबको बुद्धधू बनाना,
वो स्कूल न जाने का नाटक,
वो स्कूल जाने से कतराना,
वो बचपन की यादें,
वो यादों में बचपन,
----------------
वो गांव के मेले,
जो घूमे बापू के कंधे,
कंधे से उतरे,
तो मेले में खो जाना,
वो बचपन की यादें,
वो यादों में बचपन,
------------------
वो कागज की कश्ती,
वो कश्ती में मस्ती,
वो पिकनिक पे जाना,
खूब उधम मचाना,
वो बचपन की यादें,
वो यादों में बचपन,
इंदु विवेक उदैनियाँ
(स्वरचित)
जालौन, उत्तर प्रदेश

0 टिप्पणियाँ