मोबाइल के सम्मोहन
आओ इनके हाथो मे
गुल्लि-डन्डा फिर थमाएं
आओ मिलकर बचपन बचाएं
टी.वी. कंप्यूटर बन्द करायें
आँखो से चश्में हटवाएं
उलझ चुकी जो आँखे
विडियो गेम्स की दुनिया मे
आओ उन आँखो को
शीतल प्रकृति दिखलायें
आओ मिलकर बचपन बचाएं
कार्टून फिल्मे देख देख कर
जानवर सा व्यवहार करें
उनमे अच्छे संस्कार भरकर
गीता का पाठ सिखायें
आओ मिलकर बचपन बचाएं
मोटे-मोटे बैगों मे
बचपन दबा किताबों मे
आओ इनके काँधे का
बोझ कुछ कम करवायें
आओ मिलकर बचपन बचाएं
चाऊमीन, बर्गर, पीजा से
रोज पढ़ रहे बिमार
हरि हरि सब्जियों से
अक्सर रहते है नाराज
इनसे जंक फूड छुड़वाएं
आओ मिलकर बचपन बचाएं
कविता गुज्जर

0 टिप्पणियाँ