पढ़े लिखों का है जीवन साथी।
जीवन भर साथ निभाने वाला।
कापी कलम किताब है केवल।
वास्तविक ज्ञान दिलाने वाला।
गुरु की नियमित मार्गदर्शन से।
जीवन से तिमिर मिटाने वाला।
ज्ञानज्योति से पथ आलोकित।
सुंदर भविष्य भी बिताने वाला।
पुस्तकों में लिखा हमें पढ़ा कर।
कापीमें हमसे है लिखाने वाला।
गलत लिखें हैं कलम चलाकर।
मेरी गलती मुझे दिखाने वाला।
सैद्धांतिक व्यावहारिक पाठ ये।
सब बताकर हमें जिताने वाला।
कापी पुस्तक कलम है कीमती।
यह पर्याप्त ज्ञान सिखाने वाला।
पढ़लिख के फिर बनो कुछ भी।
यह तीनों हैं साथ निभाने वाला।
कापी कलम किताब जीवन में।
पढ़े लिखे हैं दर्जा दिलाने वाला।
डॉक्टर इंजीनियर वकील जज।
यह सभी डिग्रियां दिलाने वाला।
कवि लेखक साहित्यकारों को।
साहित्य समूह में मिलाने वाला।
कापी कलम किताब है केवल।
वास्तविक ज्ञान दिलाने वाला।
कापी कलम किताबें अनमोल।
ये दुर्भाग्य गरीबी मिटाने वाला।
पढ़े लिखों का है जीवन साथी।
जीवन भर साथ निभाने वाला।
रचयिता :
डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

0 टिप्पणियाँ