मां की ममता घने बादलों की तरह है,सर पे साया किए साथ चलती है,
मां ममता की एक अनमोल दास्तान है, जो हर दिल पर अंकित है,
मां की ममता ईश्वर का वरदान है, मां में ही ईश्वर का हर स्वरूप है
मां ममता की मूरत है, मां की ममता का कोई मोल नहीं,
संसार में इनसे बड़ा कोई बोल नहीं,केवल जन्म नहीं देती वह जीवन भी देती हैं,
मां बच्चों की सारी चिंताओं को हर लेती है,
मां की ममता में इतना दम है, दुनिया भर की हर उमंग उसके आगे कम हैं,
मां तो जन्नत का फूल है, हमको मिलता जीवन उनसे,
मां जो हर बच्चे के दिल की चाह होती है, मुसीबत में एक नई राह होती है,
मां वो शख्सियत है जिसने ज़िन्दगी में जो वादे नहीं किए वो उन्हें भी पूरा करती है,
मां हमारी सबसे पहली सबसे अच्छी और हमेशा साथ निभाने वाली दोस्त है,
मां जैसी ममता, किसी रिश्ते में नहीं होती सचमुच मां किसी फ़रिश्ते से कम नहीं होती।
प्रिया धामा

0 टिप्पणियाँ