यह बंधन धागों का बड़ा मजबूत होता है ,
एक बार जो जुड़ जाता कभी न टूटता l
यह बंधन धागों का..

धागों से बंधा यह  जो प्यार है,
नहीं खून की दरकार है  I
यह जिस से भी जुड़ जाता,
शिद्दत से निभाता जाता  I
यह बंधन धागों का..

भाई की कलाई का नूर है ,
दुआओं से भरपूर है ,
 रक्षाबंधन के नाम से 
सारे जहान में मशहूर है  I
यह बंधन धागों का  ..

भाई अपनी बहनों की ,
रक्षा का वचन लेता है,
 प्यार और तोहफो  से ,
बहन की झोली भर देता  I
यह बंधन धागों का ..

 बहने उतारती आरती ,
 भाई पर खुशियां  वारती,
 दुख सारे हर लेती ,
 इतना प्यार उन्हें देती 
 यह बंधन धागों का..

हुमा अंसारी