अपने बच्चे की हर खुशी पर माॅं मर मिट जाती है।
मन जब हो उसका बेचैन और
दिल धक - धक करने लगता है
मेरे बच्चे पर आएं ना कोई मुसीबत उसका दिल
ईश्वर से यही दुआ करने लगता है ।
माॅं की ममता का कोई मोल नहीं
उसके प्यार को कोई तौल सके
ऐसी कोई तौलने वाली चीज नहीं ।
पापा कहते हैं कि बचपन में जब
मैं गिर - गिर जाया करती थी
मेरी माॅं ही थी जो मुझे मेरे अपने
पैरों पर खड़ा होना सिखाती थी ।
जब भी अकेलापन महसूस करती हूॅं
माॅं और उसकी ममता को अपने करीब पाती हूॅं
सलामत रखना मेरी माॅं को
ईश्वर से सिर्फ यही चाह रखती हूॅं ।
वरदान स्वरूप ईश्वर ने हम सबको
माॅं और उसकी ममता हैं दिया
ईश्वर का धन्यवाद देती हूॅं मैं
जिन्होंने मुझे माॅं के रूप में
इस संसार का सबसे बड़ा धन है दिया ।
माॅं की ममता को कभी भी
परखने की कोशिश मत करना
इसी ममता ने नालायक को भी
अपनी गोद में शरण है दिया ।
सिर्फ एक दिन मदर्स डे पर
माॅं के साथ अपनी तस्वीर लगाकर
औरों को दिखाने के लिए
अपना सीना चौड़ा मत करना
हर माॅं को तो अपने बच्चों से दो शब्द
प्रेम के बोल और मान सम्मान ही चाहिए
इसे हम सबको कभी भी भूलना नहीं चाहिए ।
अपने पर सबकुछ झेलकर हमें
हर मुसीबत से बचाने की कोशिश करती है
हमारे चेहरे पर मुस्कान देखकर
अपनी ऑंखें में ऑंसू होते हुए भी
हमारे साथ मुस्कुराती रहती है ।
जितना प्यार माॅं को देंगे उससे
दोगुना तिगुना और चौगुना मिलेगा
माॅं की ममता होती ही हैं ऐसी
बिन मांगे ही हमें सब कुछ मिलेगा ।
धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻
" गुॅंजन कमल " 💓💞💗

0 टिप्पणियाँ