मनुष्य का एक नया स्वरूप है, 
डॉक्टर तो भगवान का रूप है। 

हम सभी का जीवन बचाता है, 
हम सभी को नये जीवन की ओर बढ़ाता है। 
बीमारी हम सभी के जीवन का है अंधेरा, 
हम सभी का जीवन डॉक्टर के बिना है अधूरा, 
बरसात में उगता हुआ धूप है। 
डॉक्टर तो भगवान का रूप है। 

हम सभी के बीमारी को दूर करने की कोशिश करे, 
दिन हो या रात अपने कामों से पीछे ना मुड़े। 
हम सभी के जात-धर्म से भेदभाव न करता, 
अपने कामों को सभी के लिए एकसमान रखता। 
हम सभी के लिए डॉक्टर जो करता है वो बेहद अनूप है, 
डॉक्टर तो भगवान का रूप है। 

हम सभी जो मौत से लड़ रहे हैं, 
मौत के इस लम्हे से, जो गुजर रहे हैं। 
आज के समय में, हम सभी को दिखाई दे रहा है, 
आपका काम, नये जीवन को प्रदान कर रहा है। 
हम बोल नही सकते है भगवान के अनुरूप हैं, 
डॉक्टर तो भगवान का रूप है। 

आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, 
हम सभी को आप, मौत से बचा रहे हैं। 
हमारे लिए जो आप मौत से लड़ते हैं, 
दिल से हम सभी आपको धन्यवाद करते हैं। 
मनुष्य का एक नया स्वरूप है, 
डॉक्टर तो भगवान का रूप है। 

स्वरचित
💐💐💐💐प्रितम वर्मा✍️✍️👏👏🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺