🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻
बहुत खुशकिस्मत है हम जो छाया आपका मिला
इस जहाँ में भाग्य से मिलते है आप जैसे पिता
ज़िन्दगी की हर मुश्किलो से हमको लड़ना सिखाया
आज जहाँ भी हूँ वो सिर्फ आपकी संस्कारो का सिला

याद आती है वो हर बाते जो बचपन से ही आपसे जुड़े है
ज़िन्दगी लगती है अधूरी ज़ब आप साथ नहीं तो हम कैसे पुरे है
अफ़सोस होता है जीवन में आपका साथ इतना कम क्यों मिला
तकदीर ने हमारी जीवन बिन पिता के जिने पर इतना बेबस क्यों किया 

जानती हूँ हमारी याद आपको भी बहुत सताता होंगा
होजाते होंगे मायूस आप भी जो होठों पर जिक्र हमारी आता होगा
यकीं इस बात का भी है दिल से मुस्कुराते होंगे देख कर हँसी हमारी
नहीं भूले है हम जो आपने ऊँगली पकड़ कर हमें चलना सिखाया 

दुआ से आपकी हर खुशियाँ हमारे ज़िन्दगी में हासिल है 
पर कदम कदम पर पापा आपकी कमी हमें बहुत सताती है
कभी जो देखती हूँ किसी के सर पर उनके पिता का प्यार भरा हाथ
दिल तड़प उठता है की हमें ऐसी सौभाग्य हमे भी जीवन क्यों नहीं मिला 

हमारी हिम्मत, हमारी हौसला, हमारी हर बात है आपसे
काश आप होते साथ मेरी तो सुना देती दिल के हर बात आपसे
बहुत इम्तेहान लेती है ये ज़ालिम दुनिया हर मोड़ पर हमारी
टूट जाते है हम अंदर से ज़ब ज़ब दुनिया ने बेटी होने पर कयी सवाल किया

कितना भी खुशी का माहौल हो पर फीका फीका सा लगता है
बिन पिता के बच्चों का जीवन हर पल संघर्षो से घिरा होता है
हर दुआ अब यही लफ़्ज़ आती है हमारी उस खुदा से
दुनिया में अब किसी को भी बिना माता पिता की जीवन मत देना

जिस तरह संसार में पैरो तले धरती सर पे आसमान होना जरुरी है
वैसे हर किसी के जीवन में माँ की आँचल और पिता का साया जरुरी है
जो हर गलत सही हालातो में हमारे ढाल बनके साथ देते है
ऐसा कोई नहीं बना जहाँ में जो माता पिता जैसे निश्वार्थ प्यार किया 

आप भी जानते है मैं आपको सबसे ऊपर मानती हूँ
आपकी आर्दशो से सिखा है ऊसे कभी न भूल पाती हूँ
हर दुआ में अब गुड़िया आपकी बस यही माँगा करती है
धन्य होजाए गी जीवन आपकी बेटी की जो हर जनम में पापा आपको पाया....!!
🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻🌺🌻
नैना.... ✍️ पिता जी बहुत याद आते हैं 🙏🙏🙏😰😰