कूड़ा करकट कभी ना फैलाना
घर की चीजों को भी चमकाना
बर्तन कपड़े रोज़ करना साफ
झाड़ू पोछा भी नित्य लगाना

रोज़ सवेरे तुम जल्दी नहाना
नाखून को ना कभी बढ़ाना
बालों को भी तुम रखना छोटा
मत लगाओ इसमें कोई बहाना

मम्मी की तुम मदद करना
काम से कभी ना पीछे हटना
चीजों को जगह पर जो रखो
टूटने की ना घटेगी कोई घटना

हम सबको मिलकर प्रण है लेना
कूड़ा करकट को ना फैलने देना
बीमारियों की है गंदगी निशानी
हर जन को तुम संदेश भी देना
🖋️ रवि गोयल