💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕
दिल करता है उड़ आउ मैं बनके बादल तेरे शहर में 
बरस जाऊ तुमपे बनके इश्क़ के बारिश तेरे दिल पे 
जी करता है बनालु सनम तुम्हे अपनी हाथो का कंगन
या बसा लु तुम्हे अपनी नैनो की काज़ल में

जाने कयी राज़ बया करती है मेरे पैरो की पायल
जो कहती है बेचैन हूँ सनम तेरे इंतज़ार में 
दिल करता है बनालु तुम्हे अपनी माथे की बिन्दी
या बसा लु तुम्हे अपनी नैनो की काज़ल में

दिल जल उठता है देख कर तुम्हे गैरों के साथ में 
डर है कही चुरा न ले कोई मुझसे तुम्हे इस ज़माने में
दिल करता है कभी बना लु तुम्हे अपनी आँचल
या बसा लु तुम्हे अपनी नैनो की काज़ल में

मेरी रातो का नींद मेरे दिन के सुकून है तुमसे
मेरे दिल के हर ख्वाहिश,ज़िन्दगी का हर खुशी तुमसे है
जी करता है बिखर जाऊ तेरी राहो में फूल बनके 
या बसा लु तुम्हे अपनी नैनो की काज़ल में

हर दुआ में जिसको मांगती हूँ वो प्यार हो तुम
फिर भी जाने क्यों तुम्हे इस बात से इनकार है
ख्वाहिश है कभी तुम भी हमसे इतना प्यार करे
और तुम भी कहें की पागल हूँ सनम तेरे प्यार में

ज़िन्दगी में अब कुछ नहीं ख्वाहिश है बस तुम्हे पाना
बसा के रखना हमें अपनों में तुम कसम है कही भूल न जाना
दिल करता है मैं बना लु होठों की हँसी लाली तुम्हे
आजा सनम बनके काज़ल बस जा अपनी नैना की आँखों में....!!
💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕
नैना..... ✍️✍️✍️💓💓