💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
हर एक इंसान की ज़िन्दगी में
प्रेम बहुत ही मायने रखता है
ये हमें तब अहसास नहीं होता
ज़ब सब अपनों के साथ हो
लेकिन दिल में प्रेम की अहसास तब होता है
ज़ब हमसे कोई अपना दूर होजाते है
उनके बातो को याद करते रहना
कभी हँसना तो कभी रोना
एक प्रेम ही सबसे अनमोल है ज़िन्दगी के लिए
जिसे कोई नहीं कभी भी दिल से खोना
बड़ा ही खुशनुमा अहसास है ये प्रेम
जो दिल से रुक तक महसूस होता है
ये प्रेम ही है आधार ज़िन्दगी का
जिसने दुनिया को अपने बरसात में भिगो दिया
कभी खिल उठता है खुशी की मुस्कान होठों पे
तो गम की तन्हाई में आँखों ने रोलीया 
जिस दिन हम दुनिया में आए
उसी पल से माँ की आँचल से प्रेम होगया
जिनकी उंगली पकड़ कर चलना सिखा
पिता के साये से बेतहाशा प्रेम होगया
कभी साथ खेले इस आँगन में
भाई बहनो का प्रेम होता है सबसे अनोखा
बेखबर होते है प्रेम नाम से तबसे ही
अपनों के साथ दिल का अहसास जुड़ गया
जो सिर्फ दिलो को जोड़ना ही सीखाता है
जिसने भी अपनाया ये उसीका होके रह गया
प्रेम ऐसी एक अनोखा अहसास है
जो सिर्फ हम दिल से महसूस करते है
ये सिर्फ किसी एक रिस्तो में ही नहीं
ये प्रेम दुनिया की हर रिश्तों में पनपता है
लाख नाराज़गी जता ले हम अपनों से
पर प्रेम तो उतना ही बढ़ता है
रूठना मनाना और मिलना बिछड़ना
पर प्रेम कभी दिल से नहीं मिटता है
पास रहने पर ज़ब अपने टकरार किया करते है
दूर होने पर उतना ही अफ़सोस किया करते है 
कुछ फासलो के बाद मिलते है ज़ब दिल
तब एक दूसरे की आँखों से नैना अपनेपन का प्रेम छलकता है....!!
💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
नैना.... ✍️✍️