🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞
बहुत सुकून सा महसूस किया करते है 
सुबह की इन सर्द हवाएं ज़ब हमें छू कर गुज़रती है
उसपर बिखरती किरणे सूरज की हर तरफ
देख कर एक अलग ही खुशी महसूस होती है

तरह तरह की चिडियो का चाहकना हर पेड़ो पर
कितना मीठा स्वर और एक मधुर राग़ लगता है
हवाओ के साथ झुमती हर एक साख नीम के पेड़ो की
जैसे ये नयी सुबह बहारों में खुशी से झूले झूल रहा है

कितना खूबसूरत है ये आसमानो की नज़ारा
छोटे छोटे बादलो की टुकड़े साथ पंछीयो की उड़ान भरना
क्या खूब ज़िन्दगी भी है उन परिंदो का भी देखो
हर सुबह उड़ जाते है गोधूलि का बेला होते ही लौट भी आते है

ऐसी मौसम हर किसी के लिए बहुत ही मनमोहक होता है
सुबह की शीतल धुप हर किसीके लिए लाभदायक होता है
महसूस जो करते है बंद आँखों से इन प्रकृति के नज़ारे को
दिल में हमारे एक अलग ही खुसमय अहसास होता है

टूट कर आसमानो से जो ज़मीं पर मोटी बिखरती है
बहुत मीठा अहसास होता है ज़ब ये ओस पैरो तले यूँ पिघलता है
क्यों न महसूस करे हम हर सुबह की इन मीठी अहसासों को 
दिन अच्छा गुज़रता है नैना ज़ब दिन की शुरुआत सच्ची मुश्कान से होता है.....!!
🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞❣️🌞
नैना.... ✍️✍️शुभप्रभात 🙏🙏🌹🌹😊😊