भारत का अस्तित्व है संविधान,
गणतंत्र की पहचान है संविधान,
धर्म उपासना की आजादी है संविधान,
नए भारत का विधान है संविधान,
भीमराव का लिखा नियम कानून है संविधान,
25 भागों, 470 अनुच्छेदों और 12 सूचियों में विभाजित है भारत का संविधान,
आज़ाद नागरिक की पहचान है संविधान,
विश्व का सबसे लंबा लिखित है भारतीय संविधान,
जात पात से विमुक्त,
नागरिक के मौलिक अधिकार ये युक्त है भारतीय संविधान,
समय बदला, कानून बदले
संविधान के कुछ आयाम भी बदले,
नहीं बदला तो बस नागरिकों को देने वाला न्याय
सर्वोच्च न्यायालय है अंतिम कड़ी जिसकी वो है हमारा भारतीय संविधान,

 भारत के सर्वोच्च संविधान के स्वीकृति दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

निकेता पाहुजा