कान सुनने को बेचैन रहता है किस बात की बधाई है।
जब कुछ अच्छा होता है तो बधाई दी जाती है,
कुछ बधाइयाँ इस प्रकार की भी है,मेरी नज़र से...........लड़का हुआ है बधाई हो, चाहे वो बुढ़ापे का सहारा बने या ना बने........।
...........लड़की हुई है बधाई हो, चाहे मन खुश हो या ना हो.......।
............बहु आयी है बधाई हो, चाहे सबका सम्मान करे या ना करे.......।
दामाद आये हैं बधाई हो, चाहे वो बेटी को खुश रखे या ना रखे........।
मंत्री बन गये बधाई हो, चाहे जनता की सेवा करे या ना करे.........।
ये बधाइयाँ तो आमतौर पे दी जाती है........परंतु कुछ बधाइयाँ दिल से निकलती है जिसपे हम गर्व महसूस करते हैं...........।
बधाई हो बेटा सेना में भर्ती हुआ है, देश की सेवा करेगा..।
बधाई हो बेटी डॉक्टर बन गयी, आम आदमी की सेवा करेगी........।
बधाई हो शिक्षक को, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं......।
बधाई हो एक लेखक को, जिसकी रचना पढ़ के लोग सम्मान देते हैं.........।
ऋचा कर्ण 🙏✒️✒️

0 टिप्पणियाँ