💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕
तोड़ कर दुनिया की हर पहरा
तुमसे ही हमने दिल के तार जोड़ लीया 
बाँध लिया मेरी साँसो ने तेरे साँसो से बंधन प्यार की
तेरे दिल से नाता क्या जोड़ी हमने
दिल ने हर रिश्तो से ही मुँह मोड़ लीया

नहीं खबर अब इस दुनिया की मुझे
दिल पे बस तेरे मोहब्बत की खुमार है छाया
कर दिया नाम तुम्हारे ही हर धड़कन अपनी
जाने कब दिल ने ऐसा गजब कर दिया
तेरा नाम लेकर लबों ने मेरा नाम तक भूला दिया

बिन तेरे सनम मेरे अब कोई खुशियाँ खुशी नहीं लगती
हो जो साथ तुम्हारा प्यार में कोई गम हमें गम नहीं लगती
जिना मुश्किल होगया मेरा एक पल भी बिन तेरे
दिल क्या लगा तुमसे सनम ज़िन्दगी में 
मेरी धड़कने भी बिन तेरे धड़कना ही भूल सा गया

अब कोई ख्वाहिश न रहेगी अधूरी तेरे आने के बाद
कोई राज़ राज़ न रह जायेगा सनम तुमसे मिलने के बाद
नींदो ने जो पिरोया है सपने तेरे दम से ही पूरी होंगी
मेरी पकलो को जो तुमने प्यार से चूमा
ये अब तेरे सिवा किसी और की ख्वाब देखना भूल गया

तुझे पाने की दुवाएँ हम उस खुदा से माँगा करते है
तेरे ही अहसासो से हम दिल में सुकून महसूस किया करते है
जुड़ गया है कुछ ऐसे तेरे दिल से बंधन मेरे दिल का
तेरा अहसास कोरे कागज़ पर क्या उतारा सनम
नैना के दिल ने कोई और अल्फाज़ लिखना ही भुला दिया.....!!
💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕
नैना.... ✍️✍️💓