मुस्कान जिसे  देखकर हर किसी के आंखों में चमक आ जाती है।एक छोटे बच्चे से बुजुर्ग तक किसी के मन में भी आपको जगह बनानी है तो एक मुस्कुराहट से वह आप पर फिदा हो सकता है। एक प्यारी सी मुस्कान सबको अपनी तरफ मोहित कर सकती है। और अगर खुलकर हंसने की बात हो तो वह हंसी महफिल में चार चांद लगा देती है। जो हमेशा प्रसन्नचित रहते हैं, उनकी जिंदगी बाकी सभी लोगों से खुशहाल तो रहती ही है, साथ ही वह उनका दर्द कोसों दूर भूल जाते हैं।
           मुस्कान, हम मुफ्त में किसी को भी तोहफे के रुप में दे सकते हैं,और तोहफा लेने वाला भी निहाल हो जाता है। सदा मुस्कुराने वाला व्यक्ति सभी के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। एक प्यारी मुस्कान एक संकेत है, सकारात्मक रवैया रखने का। मुस्कान जिंदगी के किसी भी मुश्किलों को लड़ने का हौसला हमें देती है।मैंने "मुस्कान" यह कविता मेरी जान मेरी प्यारी मेरी "मधु" की याद में बनाई थी। जो बहोत ही खुलकर हंसती थी। तो एक प्यारी सी मुस्कान आपके चेहरे पर लाकर पढ़ते हैं मेरी प्यारी कविता मुस्कान...
 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मुस्कान का नही है कोई जबाब
अच्छी लगती है वो हर किसी को जनाब

प्यार भरी मुस्कान के है सभी दिवाने
याद रहते है जीवन में वो प्यार भरे अफ़साने

खिलती है वो जब किसी प्यारे चहेरे पर
भवर मंडरा रहा हो मानो किसी फूल पर

हमारे मन को वह तरोजाता कर देती
तन में एक सपूर्ती सी जागा देती

मुस्कान से होती है प्यारभरी अनुभूति
नही कर सकता कोई इसकी पूर्ति

चार चाँद लगा देती है मिठासी मुस्कान
नजाकत की अदाएं दिखती है मुस्कान

अच्छा लगता है हर किसी को मुस्कुराना
जैसे चाँद भरी रात में सितारा का चमकना

अपनेपन का अहसास मुस्कान है दिलाती
जिंदगी भर के लिए किसी दिल मे बस जाती

हर किसी के चहरे पर यह मुस्कान खिलती रहे
जीवन मे प्यारभरा गीत गुन गुनती रहे🎄🎄🎄🎄🌹🌹🌹🏵️🏵️🏵️🌸🌸
 अगर हम किसी की आंखों में दर्द देखते हैं तो हमें उसके साथ अपने आँसुओं को बांटना चाहिए और अगर हम किसी की आंखों में खुशियां देखते हैं, तो उसके साथ हमने हमारी मुस्कान बांटनी चाहिए। एक वादा हम अपने आप से कर ही लेते हैं, हमारे चेहरे पर हमेशा मुस्कान लाकर, हम सब के  जिंदगी में खुशियों के रंग भर दे। दोस्तों,स्वस्थ रहें, मस्त रहें एवं सदैव मुस्कुराते रहें।
🌹🏵️🌹🌹🌹स्वरचित🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄🎄प्रीतम वर्मा🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴