🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज़ब हम छोटे थे कभी
तब हमें ज्ञात नहीं था
की ज़िम्मेदारी क्या होता है
बेफिक्र,बिन्दास सा हर पल
अपने मन की कर लिया करते थे
उस वक़्त हमें अहसास नहीं हुआ
की क्यों हमारे परिवार
हमारे लिए इतना कुछ कर रहे है
हमारी हर खुशी की ख्याल रखने की
असली वजह क्या है नहीं पता था
पर ज़ब वक़्त बीतता गया
ज़ब समझ आने लगी दुनियादारी का
मन में सुरूर छाने लगा कुछ कर लेने का
खुद से हम एक संकल्प करते है
की कर दिखाना है दुनिया को
की हम भी कुछ काबिल बने है ज़िन्दगी में
हमारे वजह से अपनों के ज़िन्दगी में
कुछ खुशियाँ जो महसूस कर ले
कोशिश हमेशा रहती है मन में
की अब उन्हें हर पल ख़ुश रखना है 
जो अब तक उठाते आए है
हमारे ज़िन्दगी के हर ज़िम्मेदारी को
अब हम कुछ ऐसा करें की
अपने बड़ो के जीवन में खुशहाली हो
दिल से जो संकल्प कर ले
नेक कामो को अंजाम तक लेजाने की
कितना भी मुश्किल हो राहें
पर कदम लड़खड़ाते नहीं है
ईश्वर भी साथ चलता है हमारे
ज़ब इरादों में हमारे बिलकुल सच्चाई हो.....!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना.... ✍️✍️