19 नवंबर सन 1917 को एक चाँदनी चमकी।
मोतीलाल नेहरू अधिवक्ता के घरमें ये चमकी।

प्रयागराज की पुण्य धरा आनंदभवन में जन्मी।
जवाहरलाल नेहरू एवं कमला नेहरू से जन्मी। 

लालन पालन राजकुमारी जैसे इंदिरा ने पाया।
पढ़ लिख के स्वतंत्रता संग्राम में कदम बढ़ाया।

अंग्रेजों से लड़ने को बच्चों की टोली है बनाई।
बानरीसेना में जान फूँक स्वयं की है अगुआई।

इंदिरा जी का एक नाम है इंदिरा प्रियदर्शिनी।
माँ-बाप की इकलौती पुत्री सुंदर प्रियदर्शिनी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में रहीहैं पदाधिकारी।
तेज तर्रार प्रतिभाशाली  परिश्रमी सुंदर नारी।

फिरोज गांधी से प्यार में लवमैरिज कर डारी।
राजीव एवं संजय गांधी उनके उत्तराधिकारी।

भारतीय इतिहास में इंदिरा हैं ऐसी पहली नारी।
भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री थीं हैट्रिक मारी।

25जून1975 को भारत में आपातकाल लगाई।
21मार्च1977 तक 21 महीने इमरजेंसी चलाई।

1977के चुनाव में ये पार्टी कुर्सी से उतार दिया।
इस इमरजेंसी ने इंदिरा को सत्तासे बाहर किया।

1980में एक आई फिर इंदिरा गांधी की आँधी।
बड़ीजीत हुई प्रधानमंत्री पुनः बनी इंदिरा गांधी।

1980 से 84 तक इनके राजनैतिक हत्या तक।
 प्रधानमंत्री रहीहैं इंदिरा 31अक्टूबर हत्या तक।

रचयिता :
डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव,प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश