दिन है बड़ा, हृदय तल से मिल रही है बधाई,
खुशियाँ रूपी दरिया मे जीवन कशती पार हो रही है,
हर जीत का नाम है बधाई।
दिन मे चैन गवाई, रात को नींद
कर मेहनत पहचान बनाई,
है बस शुरुआत जाना है आगे,
दिल से आवाज आई।
देखा एक ख्वाब है माँ बाप की आखों मे,
उनकी दुआ मेरी मेहनत रंग लाई,
तहेदिल से मिल रही बधाई।
मुकदर् हो न खफा, ख्वाहिशें हमेशा हो पुरी,
साथ सबका मिलता रहे,
होठों पे मुस्कान रहे सदा,
सफलताओ से मुलाकात होती रहे,
हर बार मिलती रहे बधाई।।

0 टिप्पणियाँ