-----------------------------------------------
बनकै परवाना पंछी,उड़ गया आँचल से।
करके मुहब्बत गुल से, रुखसत है बेटा माँ से।।
अश्क बहाये माता रोज पुकारे, आजा लाल मेरे ।
आजा लाल मेरे-----------------।।
किसने दिखाई तुझको, मंजिल तकदीर की।
भूल गया तु ममता, माँ की तस्वीर की ।।
दीपक जलाये माता, श्याम को पुकारे।
आजा लाल मेरे----------------।।
जन्म दिया है तुझको, चलना सिखाया।
कांटों में रहकर तुझको, राजा बनाया।।
राह निहारे माता, राम को पुकारे ।
आजा लाल मेरे--------------।।
घर के दरवाजे पर , खड़ी है तेरी बहिना।
राखी के दिन रुसवां है, भाई उसका अपना।।
राखी को देखे , बहिना भाई को पुकारे।
आजा लाल मेरे-----------------।।
प्रीत यह दिल की , तुझको किसने सिखाई।
तोड़कर दिल अपनों का , तुने की बेवफाई।।
श्रवण को तरसे माता, आस लगाये रे।
आजा लाल मेरे---------------।।
रचनाकार एवं लेखक-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

0 टिप्पणियाँ