जीवन में हो सदा शुभ संकल्प ।
बीच का न रहे कोई विकल्प।।
लक्ष्य हो मानवता कर्म हो सृजनशील नित नव संकल्प।
जीवन पथ पर राह रोके खड़ी कठिनाइयां न डिगे संकल्प।।
सबका दुख दूर हो सबको मिले न्याय का विकल्प।
नमन उनको जो चले राष्ट्र की सेवा में ले नया संकल्प।।
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित सर्वाधिकार सुरक्षित डॉक्टर आशा श्रीवास्तव जबलपुर

0 टिप्पणियाँ