-----------------------------------------------
कैद है परदों में , एक औरत की जिंदगी।
बन्द है रिवाजों में , एक औरत की जिंदगी।।
कैद है परदों में --------------------।।
मन में उठी उमंग को , दफना दिया उसूलों में
कटी हुई पतंग है , एक औरत की जिंदगी।।
कैद है परदों में-----------------।।
किया है सूरत को पेश , बनाकर एक नजराना।
बाबुल के घर बोझ है, एक औरत की जिंदगी।।
कैद है परदों में ---------------------।।
बढ़ने लगे इनके कदम, पुरुषों से आगे जब भी।
बना दी कांटों की सेज, एक औरत की जिंदगी।।
कैद है परदों में -----------------------।।
जलने लगी बनकर चिराग, नाम रोशन करने को।
बना दिया तब अर्धांगिनी, एक औरत की जिंदगी।।
कैद है परदों में--------------।।
कहने को आजाद है, कहते हैं इसको देवी भी ।
झुका हुआ चेहरा है क्यों, एक औरत की जिंदगी।।
कैद है परदों में -----------------------।।
रचनाकार एवं लेखक-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

0 टिप्पणियाँ