----------------------------------------------
मेरे दुःख -दर्द के साथी, मेरे सुख- चैन के साथी।
साथ मत छोड़ना मेरा, मेरी जिंदगी के साथी ।।
मेरे दुःख- दर्द के साथी------------।।


नहीं यह साथ कुछ पल का, नहीं यह प्यार कुछ पल का।
यह तो रिश्ता है जन्मों का , तु है सपना मेरे कल का।।
मेरी मंजिल के साथी, मेरी उलझन के साथी।
साथ मत छोड़ना मेरा, मेरी जिंदगी के साथी।।
मेरे दुःख- दर्द के साथी------------।।


अपनी खुशियों को बांटेंगे, अपने दुःखों को बांटेंगे।
कभी हो जाये गर गलती, नहीं नफरत को पालेंगे।।
मेरे अरमानों के साथी , मेरे हर ख्वाब के साथी।
साथ मत छोड़ना मेरा, मेरी जिंदगी के साथी।।
मेरे दुःख- दर्द के साथी------------।।


लगेगी चोट गर तुझको, दर्द मुझको भी होगा।
मुझको दे देना आवाज, मेरा साया साथ में होगा।।
मेरी सरगम के साथी, मेरे नगमों के साथी ।
साथ मत छोड़ना मेरा, मेरी जिंदगी के साथी।।
मेरे दुःख- दर्द के साथी-------------।।



रचनाकार एवं लेखक- 
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद