एड्स नहीं कोई छूत की बीमारी
बस रखनी है पूरी जानकारी,
रोकथाम और ज्ञान से
हो सकती है इसकी दूरी
भेदभाव नहीं रोगी से
रोग को दूर भगाना है
सही जानकारी और जागरूकता से,
धरती से इसको मिटाना है,
आओ मिलकर शपथ ले हम
रोगी से भेदभाव नहीं
रोग के कारणों को दूर करेंगे हम
नहीं होगी कोई नाइंसाफी
देनी है सबको उचित जानकारी।
बस कुछ बातों का रखे ध्यान..
असुरक्षित यौन सम्बन्ध से दूरी ,
 और सुरक्षित रक्त का आदान प्रदान हो जरूरी,
एड्स से पीड़ित माँ का रखो खूब ख्याल
तभी शिशु की हो सकेगी देखभाल,
संभावित सीरिंज को भी करें नष्ट
एड्स से करना होगा बचाव
लक्षण होने पर जागरूकता दिखाए,
समय से पहले उपचार कराये।

निकेता पाहुजा
रुद्रपुर उत्तराखंड