च से चमचम चमकना बच्चों।
अपने उजाले फैलाना बच्चों।
छ से छल,छल से दूर रहना बच्चों।
सबकी मदद जरूर कर देना बच्चों।
ज से जगत में नाम कमाना बच्चों।
माता-पिता का सिर ना झुकाना बच्चों।
झ से झटपट काम निबटाना बच्चों।
दीन-दुखियों को गले लिपटाना बच्चों।
ञ से खाली, थोड़ा आराम भी लेना बच्चों।
जीवन हर वक्त ना समान रहता बच्चों।
देश-सेवा तुम्हारी प्राथमिकता हो बच्चों।
समाजसेवा तुम्हारी जागरूकता हो बच्चों।
-चेतना सिंह,पूर्वी चंपारण।

0 टिप्पणियाँ