🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
तेरा साथ है तो---
अंधेरे में भी उजाला है,
हे मेरे भोलेनाथ---
जीवन रूपी डूबती नैया का---
 तू ही रखवाला है,

मन में तुम बसे हो मैं साधना करूं
जीवन भर तुम्हारी आराधना करुं
हे नीलकंठ हे रूद्र रूप हे त्रीलोचन धारी,
मेरा सर्वस्व जीवन तुम पर है बलिहारी,

काल रूपी विष, विकार फैला है,
पग-पग महामारी का नाग विषैला है,
काल रूपी नाग का विनाश कर दो,
हृदय में आस्था रूपी विश्वास भर दो,