मेरी नजर मे स्वयं के मन को एकाग्र करना साधना है
मेरी नजर मे मुद्राओ मे बैठकर ध्यानचित्त लगाना साधना है
मेरी नजर मे अपनी विशेष  चक्रो पर ध्यान करना साधना है
मेरी नजर मे श्वासो की प्रक्रिया को एक ही गति मे नियंत्रण करने का प्रयास साधना है
मेरी नजर मे आत्मा और परमात्मा मे खुद को लीन
करना साधना है
मेरी नजर मे खुद से बाते करना जीवन का मकसद क्या हैं जानना साधना है
मेरी नजर मे योगा मेडिटेसन भजन भक्ति मे ईश्वरीय
कार्य मेंअपने आप को समर्पित करना अलौकिक अनुभूति महसूस करना  साधना है

शिल्पा मोदी....