नया वैरिएंट 'ओमिक्रोन' कोरोना का आया।
दुनिया के पंद्रह देशों में ये कोहराम मचाया।

ट्रेस हुए भारत में भी पाँच राज्यों में हैं केश।
फ्लाइट से आएहैं जो यात्री लेकर वह केश।

सीक्वेंसिंग का पता लगाया जारहा जोर से।
कहाँ-2 वह रहे,मिले हैं,बढ़े केश न जोर से।

कोरोना डेल्टा  वैरिएंट ने कैसा कहर ढाया।
वेव दूसरी आई  भारत  में ऐसा कहर ढाया।

कितने लोगों ने जानें अपनी ऐसे में गंवाया।
अभी-2 संभले थे  यारों कैसा समय आया।

अभी ये झेल रहे कोरोना की वैक्सीनें आईं।
लगी देश मे भी और विदेशों में भी पहुँचाईं।

भारत अबतक रहाहै अछूता ओमिक्रोन से।
रहें सदा हमसब बच कर इस ओमिक्रोन से। 

बचे हुए सबलोग लगवाएं वैक्सीन दो डोज।
पड़े जरूरत तो लगवाएं इसकी बूस्टर डोज।

यही एक हल मात्र है थोड़ा इससे बचने का।
मास्क लगाकर ही रहना होगा तो बचने का।

लापरवाही बहुत होरही है भूल गए हो कष्ट।
डेल्टा से ओमिक्रोन में होगा पाँच गुना कष्ट।

संभल जाएं अभी से भइया बनाएं फिर दूरी।
सोशल डिस्टेंसिंग हो आनेजाने की मजबूरी।

डरें नहीं पर  बहुत बहादुर भी नहीं है बनना।
अगर हो सके तो मानों भइया मेरा है कहना।

रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़सिटी,उ.प्र.