अनोखा है,
अनुपम है,
शालीन है,
सुरक्षित है,
सर्वश्रेष्ठ है,
सजीला है,
रंगीला है,
अपनापन है,
सबको समेटे है,
कोमलता से लपेटे है,
लोकप्रिय है,
सुंदर है,
आकर्षक है,
आरामदेह है,
लुभावना है,
सुहावना है,
अलग ही शान है,
हां,वो भारतीय परिधान है।