दल बदलू नेता सारे , घर घर करें प्रचार । 
वोट हमको ही दीजिए  , बदल देंगे संसार ।। 

जनता भी है कम नहीं , समझे निज अधिकार । 
वोट उसको ही देगी , जो हो ईमानदार ।। 

एक एक वोट अमूल्य है , कर ले सोच विचार । 
गलत गया तो हो गया , देश का बँटाधार ।
 
नेताओं के वादों पर , कौन करे एतवार । 
आज दिखा सो दिख गया , फिर दिखे न घर-द्वार ।


मीरा सक्सेना माध्वी
नई दिल्ली