हिम्मत रख लें तू यह काला साया भी एक दिन हट जाएगा

फिर से घरती लहराएगी फिर से आसमां रंग लाएगा

चिर गगन की आंधी को खुशियों का उपवन खिल जाएगा

संयम और साहस से रहो तो यह शैतान  भी हार ही जाएगा



स्वच्छता ही ढाल ही इसकी इसको तुम अपनाओ तो

स्वच्छ शरीर स्वच्छ इरादें रखो इससे मत घबराओ तो

कालरात्रि की बेला समझ कर घर में ही तब तक रहना

जब तक संहार न हो जाता इस शैतान का भाई बहना



किस्मत को मत तुम कोसो भयभीत मत हो जाओ तो

मिलकर लड़ लो  इस जंग से युद्ध को सफल बनाओ तो

जीवन जब तक है तब तक खुशियों से तुम तो
रहो ना

जब तक है आत्मबल सजग तब तक हारेगा कोरोना 



काली घड़ी की बेला आई है इससे तुम भी टकराओ तो

फैलते भ्रम से भी तुम तो कोशो की दूरी बनाओ तो 

अनुशासन में रहना सीखो अनुशासन को अपनाओ तो

सब अपना दायित्व समझ लो तब ही इसे दुनिया हराएगा


                    
तुम आत्मबल को बढ़ाओ इसी से तो दूनियां  बच पाएगा 

नित्य निरंतर लगे रहो यह भी एक दिन हार ही जाएगा

मन कर लो संकल्पित कोरोना का भी अंत समय आएगा 

मन कर लो संकल्पित कोरोना का भी अंत समय आएगा




                      " मित्र "