अच्छा सुनो 
एक दिन हमारे रास्ते भी 
अलग हो जाएँगें 
उस दिन ये जहां गुमसुम-सा लगेगा
कुछ भी अपना-सा नहीं लगेगा
सबकुछ जुदा-जुदा-सा लगेगा

गम के बादल बरस रहे होंगे
जब हम एक-दूसरे से 
अलग हो रहे होंगे

हम भी ख़ामोश होंगे
लेकिन अंदर-ही-अंदर टूट रहे होंगे
और एक-दूसरे को एक-दूसरे के बिना ही 
जीना सीखा रहे होंगे

पुराने पलों को जन्नत मानकर
 एक-दूसरे का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे
तंहा रातों में अकेले 
छुप-छुप कर रो रहे होंगे
अपनी किस्मत को कोस रहे होंगे
एक-दूसरे को फिर से पास बुलाने की 
खुदा से फ़रियाद कर रहे होंगे

जिंदगी यही होती है
ये कह कर खुद को ही समझा रहे होंगे
प्यार ऐसा भी होता है
दुनिया को अपने प्यारे लम्हें सुना रहे होंगे
अपने बिताये लम्हों में फिर से 
खो जाने की राह खोज रहे होंगे

सच कहूँ तो
उस दिन हम खुद को ही खो चुके होंगे
जिस दिन हमारे रास्ते 
अलग हो रहे होंगे
न चाह कर भी 
एक-दूसरे को हम छोङ रहे होंगे
अगले जन्म में फिर मिलेंगे 
ये वादा हम एक-दूसरे से कर रहे होंगे

एक-दूसरे को खुदा से हमेशा के लिए 
फिर से माँग रहे होंगे
एक-दूसरे की खुशी एक साथ रहने में है
ये जान कर भी हम एक-दूसरे से 
दूर जा रहे होंगे
दूर जा रहे होंगे।।

आरती वत्स✍🏻✍🏻❣️