हमारा साथ जन्मो जन्म का है
एकदूजे के पूरक होते हुए भी
एकदूजे के लिए है बने

ईश्वर की असीम कृपा है मुझ पर 
जो तुम मुझे मिले
मेरे हर कठिन परिस्थितियों मे
मेरा हाथ थामने

आँखो ही आँखो मे 
आश्वासन देते हो
मै हुँ न फिर क्या है गम
ऐसा कह देते हो

गजब का हुनर ईश्वर ने तुम्हे दिया 
बिना कहे मेरे कुछ भी
हाल मेरा बखूबी पहचानते हो
सही मे मुझसे ज्यादा 
तुम मुझे जानते हो
मेरी माँ का अक्स नजर आता है 
जब मेरे बीमार पड़ने पर
मेरा खयाल रखते हो

 खुद को मै
खुशनसीब समझती हुँ
तेरा जैसा जीवनसाथी  पाकर

कट जाएगा जीवन का सफर 
अगर तुम मेरे साथ हो 
बहारे.ही बहारें है  जहां में 
अगर हम दोनों एक दूजे के साथ हैं

शिल्पा मोदी❤️