जरा संभल कर चलो जनाब इस मतलब की दुनिया में,
यहाँ कुछ भी बेमतलब बेवजह नहीं होता है।।
सिर्फ एक इश्क ही है इस जहाँ में जो,
बिना मतलब के बेसुमार हो जाया करता है।।
फिर भी मत करो इस कदर किसी से प्यार.. ,
कि...जिन्दगी से कोई शिकायत रह जाऐ।।
जो कभी ना मिल सके उसके लिए,
दिल में भर भर के प्यार रह जाऐ।।
जो मिला नहीं वो तेरा था ही नहीं,
और जो तेरा है वो कोई छीन सकता नहीं।।
मत सोच की भगवान साथ नहीं है तेरे,
तू सोच ले सब उसी का किया कराया है।।
सबसे अच्छा पायेगा तू इस दुनिया में,
रब को भी तू इस दुनिया में सबसे प्यारा है।।
जिन्दगी में कोई हर पल साथ नहीं रहता,
बस एक तेरा अक्स जो तुमसे दूर नहीं होता।।
फिर क्यों भाग रहा है किसी की खोज में कहीं,
तु जिसे ढूंढ रहा वो छुपा तुझमें ही कहीं।।
अब मुसकुरा के मिल सारे जहाँ से ऐसे,
पा लिया हो सब कुछ सारे जहाँ का जैसे।।
रंजना सोनी

0 टिप्पणियाँ